आगरालीक्स….आगरा में लाल सिंह चड्ढा या रक्षाबंधन…दोनों फिल्में कल हो रही रिलीज. जानिए किसकी एडवांस बुकिंग ज्यादा. आगरा में दोनों ही मूवी की ये है शो टाइमिंग
रक्षाबंधन 11 अगस्त को दो बहुचर्चित मूवी एक साथ रिलीज हो रही हैं. इनमें एक आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा है तो वहीं दूसरी मूवी है अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की रक्षाबंधन. दोनों ही मूवी अलग-अलग नेचर की हैं और दोनों को ही लेकर इस समय देशभर में चर्चाएं हैं. आगरा में भी दोनेां ही फिल्मों को लेकर यूथ में क्रेज है. कुछ लोग भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित रक्षाबंधन मूवी को पहले देखना चाहते हैं तो कुछ लोग आमिर खान की लंबे समय बाद आ रही लाल सिंह चड्ढा को.
आगरा में भी सिंगल थियेटर और मल्टीप्लैक्स में दोनों ही मूवी लग रही हैं. दोनों ही मूवी को बराबर के शो दिए गए हैं. सिंगल थियेटर में जहां तीन शो रक्षाबंधन के हैं तो वहीं तीन शो लाल सिंह चड्ढा के. मल्टीप्लैक्स में दोनों ही फिल्मों के छह-छह शो चलेंगे. इनकी एडवांस बुकिंग भी तेज हो गई है.

एडवांस बुकिंग में रक्षाबंधन से आगे लाल सिंह चड्ढा
आगरा में एडवांस बुकिंग के मामले में फिलहाल लाल सिंह चड्ढा आगे चल रही है. श्री टॉकीज के निमित अग्रवाल और विमल सिनेप्लैक्स के नितिन जी का कहना है कि एडवांस बुकिंग में लाल सिंह चड्ढा आगे है. हालांकि दोनों ही मूवी को लेकर दर्शकों में क्रेज देखा जा रहा है. रविवार तक सभी शो हाउसफुल रहने की पूरी संभावना है.

ये हैं दोनेां ही मूवी के शो
Vimal Cineplax
LSC 9.25 AM RB 9.50 AM
LSC 12.00 PM RB 12.25 PM
LSC 02.30 PM RB 03.00 PM
LSC 05.10 PM RB 05.35 PM
LSC 07.35 PM RB 08.10 PM
LSC 10.20 PM RB 10.35 PM
SHREE Talkies
RB 8.00 AM
LSC 10.00 AM
RB 01.00 PM
LSC 3.15 PM
LSC 6.30 PM
RB 9.45 PM
Sanjay Talkies
RB 10.00 AM
LSC 12.30 PM
RB 3.45 PM
RB 6.30 PM
LSC 9.30 PM
Mehar Talkies
RB 09.00 AM
LSC 11.00 AM
RB 2.15 PM
LSC 4.30 PM
RB 7.40 PM
LSC 9.40 PM
- 10 August 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Lal Singh Chaddha in AGra
- LSC or RB in Agra: Aamir ahead of Akshay in advance booking. Know show timings in Agra...#agranews
- Rakshabandhan in AGra
- Show Timing in Agra
- Shree talkies agra
- Vimal Cineplax agra