Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The three-day Autumn Winter Collection Fair 2024 by Agra Readymade Garments Association started in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The three-day Autumn Winter Collection Fair 2024 by Agra Readymade Garments Association started in Agra…#agranews

159

आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2024. 150 से अधिक विजिटर पहुंंचे.

आयात किए जाने वाले चायनीज व अन्य देशों के कपड़ों पर एक्साइज ड्यूटी डबल होने से भारत में कपड़ा व्यापार को ने पंख लग गए हैं। कोरोना काल से पहले 80 फीसदी कपड़ा अमेरिका, चाइना और ताइबान से आयात किया जा रहा था। अब आयात कपड़े का प्रतिशत घटकर 40 फीसदी रह गया है। भारत में 60 फीसदी कपड़ा निर्मित हो रहा है। जिससे कपड़ा उद्योग को नए पंख लगने से नए आयाम मिल रहे हैं। कपड़ा उद्योग के लिए यह खुशखबरी है। इतना ही नहीं भारत में निर्मित कपड़े को अन्य देशों में भी निर्यात भी किया जा रहा है।

यह जानकारी आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा होटल पीएल पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2024 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2024) में दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल, महामंत्री गौरव जैन ने बताया कि पहले दिन लगभग 150 से धिक विजिटर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें आगरा सहित इटावा, फिरोजाबाद, मथुरा, टूंडला, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ व राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा के व्यापारी भी थे। प्रदर्शनी में 80 से अधिक स्टॉलें लगाई गईं। जहां डेली वियर से लेकर, पार्टी वियर और शीदियों के सीजन के गरम परिधानों की नई रेंज थी। अमरावती के डिजायनर पिनटेक्स कुर्ते तो वहीं नागपुर की वेलवेट कुर्ते के साथ पेंट और ओपन कुर्ता जैकेट जैसी परिधानों की सैकड़ों वैरायटी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए परिधानों के नए रंग और रेंज बिखरी थी। मौका था के नए परिधानों की नई रेज थी। बताया कि आगामी सीजन में किस तरह के रंग और डिजायन चलेंगे, इसका लाभ व्यापारियों को फेयर के माध्यम से मिलेगा। प्रदर्शनी का समापन 31 जुलाई को किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में करोड़ों का व्यापार होने की उम्मीद है।

मेयर ने उद्घाटन कर दीं शुभकामनाएं
आगरा। मेयर हेमलता दिवाकर ने प्रदर्शनी का शुभारम्भ विध्न विनाशक गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। आयोजकों को प्रदर्शनी के माध्यम से व्यापार को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आगरा में व्यापार को बढ़ावे के लिए इस तरह से प्रदर्शनी का आयोजन अच्छा प्रयास है। मेयर का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन ने पुष्प भेंट कर किया। उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, महामंक्षी दीपक शर्मा सहित न्य अतिथियों का स्वागत एसोसेशन के कोषाध्यक्ष शैलेष खंडेलवाल, महामंत्री गौरव जैन, डीके भसीन ने किया। इस अवसर पर सौरभ जैन, कमल जैन, डीके भसीन, सुधांशु खंडेलवाल, ऋषभ गुप्ता, अमित अग्रवाल, गोपाल, शैलेश खंडेलवाल, राजेश, राकेश अग्रवाल, मनोज ग्रवाल, संजय जैन, धीरज जैन, अमित जैन, महेन्द्र कुमार, हेमन्त लोहिया, उदित खंडेलवाल, शुभम जैन, विकास मेहता, किशोर बुदरानी, रोहित अयलानी, मेघराज दलियानी राजकुमार गुरवानी भी मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!