आगरालीक्स…जरूरी खबर, आगरा में दो दिन नलों में नहीं आएगा पानी. पानी का पहले से कर लें जरूरी इंतजाम. पानी का टैंकर मंगाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
आगरा में दो दिन गंगाजल की आपूर्ति् नहीं होगी. कल शाम से आपूर्ति बाधित हो जाएगी और 31 जुलाई को पूरे दिन पानी नहीं आएगा. इस संबंध में सचिव, प्रबन्धक जलकल विभाग ने बताया कि गंगा नदी में अत्यधिक सिल्ट की मात्रा हो जाने के कारण अपर गंगा कैनाल एवं मध्य गंगा कैनाल को सोर्स से बन्द कर दिया गया है, जिसके कारण अपर गंगा कैनाल में डिस्चार्ज कम होने से बुलन्दशहर स्थित पालरा फाल से आगरा नगर की जलापूर्ति हेतु गंगाजल की मात्रा कम प्राप्त हो रही है. इसके कारण 30 जुलाई को शाम और 31 जुलाई को सुबह और शाम को जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना है. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि जलापूर्ति प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार पेयजल का भण्डारण कर लें एवं जल को मितव्यता से प्रयोग करें.
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त अपरिहार्य परिस्थिति में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति किये जाने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से टैंकरों से पेयजल प्राप्त करने के लिये जलकल विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-2702722, कन्ट्रोल रूम न0-8192095401, वाट्सएप नं0-8192095212 व विनीत चौधरी, अवर अभियन्ता “मु०” (मो0-8192095732) से सम्पर्क करने का आग्रह किया है.