Saturday , 19 April 2025
Home आगरा Agra News: The three day solo painting exhibition “Krititva” was successfully organized today…#agranews
आगरा

Agra News: The three day solo painting exhibition “Krititva” was successfully organized today…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चित्रकला प्रदर्शनी में लगे पोर्ट्रेट, कंपोजिशन स्टिल लाइफ, लैंडस्केप के चमकते रंग ने किया आकर्षित. तीन दिवसीय एकल चित्रकला प्रदर्शनी संपन्न

बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ.सरोज भार्गव की  तीन दिवसीय एकल चित्रकला प्रदर्शनी "कृतित्व" का आयोजन सफलता पूर्वक आज सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को महानगर के विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्राओं ने अवलोकन किया एवं इस प्रदर्शनी की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रदर्शनी में लगे पोर्ट्रेट, कंपोजिशन स्टिल लाइफ, लैंडस्केप के चमकते रंग, सुंदर संयोजन कलाकार के अंत:भावों की दक्षता ने सभी को प्रभावित किया। डॉ. सरोज भार्गव का  यह कार्य वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी के लिए भी मार्गदर्शन का काम करेगी। जीवन के संध्या काल में कलाकार की यह प्रदर्शनी उनकी कला यात्रा की लंबी पारी की जीवंतता को दिखाता है।

महाविद्यालय एवं आगरा शहर के लिए यह गौरव के पल है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पद्मश्री योगेंद्र कला सम्मान से सम्मानित डॉ. सरोज भार्गव की  एकल प्रदर्शनी कृतित्व का आयोजन हुआ। डॉ. सरोज भार्गव ने अपने भावों के उदगार में कहा कि कला अंतर मन के भावों की सशक्त अभिव्यक्ति है । जीवन कला के माध्यम से इस ऊर्जा का प्रकटीकरण  किया गया है। मेरी कलाकृतियां ने हृदय की गहराई से अनुभूति और कल्पना ने ब्रश एवं रंगों के संयोजन से यह तपस्या की है। मेरा जीवन कला एवं कला लेखन के लिए ही समर्पित है और यह साधना मेरे जीवन काल में अनवरत चलती रहेगी।

इस अवसर पर बैकुंठी देवी महिला महाविद्यालय की कला संकाय की डॉ. बिंदु अवस्थी, डॉ. साधना सिंह,डॉ. विनीता,डॉ. सविता प्रसाद, डॉ. मोना सिंह डॉ. नसरीन बेगम, साधना भार्गव,राधामुकुल गुप्ता, नंद नंदन गर्ग, ममता बंसल इत्यादि अनेक विद्वान व्यक्ति उपस्थित थे मंच संचालन बिंदु अवस्थित किया डॉक्टर साधना सिंह ने डॉक्टर सरोज भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बतलाया अंत में डॉक्टर सरोज भार्गव जी अपनी व्याख्यान में चित्रकला से संबंधित बहुमूल्य सूत्र भाभी कलाकारों को प्रदान किया एवं स्वयं के खजाने के बारे में अवगत करवाया।

Related Articles

आगरा

Agra News: Workshop on Food for Mental Health in Mental Health Carnival, Agra

आगरालीक्स…खाना खाते समय टीवी और मोबाइल से दूर रहेंगे तो भोजन का...

आगरा

Agra News: Special prayers were held in the churches of Agra on Good Friday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गिरिजाघरों में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थनाएं हुईं. प्रभु ईसा...

आगरा

Agra News: Agra in the grip of severe heat, temperature reaches 42 degree Celsius…#agranews

आगरालीक्स…भीषण गर्मी की चपेट में आगरा, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा....

आगरा

Agra News: An initiative to empower women entrepreneurship, ‘She Will’ organization shared the secret of business success…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अपना नया बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने वाली म​हिलाओं को दी...

error: Content is protected !!