मथुरालीक्स …Mathura News : आगरा दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, कार सवार दो की मौत। ( Mathura News : Two sisters died in road accident on Flyover#Mathura)
गाजियाबाद से डीग राजस्थान के रहने वाले उमेश अपनी पत्नी शिवानी और भतीजी प्रिया और अनु के साथ अपने घर लौट रहे थे। आगरा दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह मथुरा क्षेत्र में छत्ता क्षेत्र में फ्लाईओवर पर कार को तेज स्पीड से आए वाहन ने टक्कर मार दी। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उमेश और शिवानी की हालत गंभीर है। हादसे में दो की मौत बताई जा रही है।