आगरालीक्स…आगरा में बारिश के ट्रेलर ने ही दिखा दी शहर में जलभराव की असलियत. गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर हुआ जलभराव.
आगरा में आज शाम को हुई बारिश ने शहर में जलभराव की असलियत दिखा दी. 40 से 50 मिनट के बीच हुई बारिश ने पूरे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी. गली मोहल्ले हों या फिर शहर की पॉश कॉलोनियां. मुख्य मार्ग हो या फिर हाइवे…हर जगह जलभराव हो गया. कहीं—कहीं तो जलभराव इतना अधिक हो गया कि वहां से निकलना तक मुश्किल हो गया. लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून की बारिश दूर की बात है लेकिन ये बारिश का ट्रेलर ने ही शहर में जलभराव की स्थिति बयां कर दी. झमाझम बारिश से निगम के दावों की हकीकत सामने ला दी है. नाले उफान मारने लगे. इससे घरों में पानी भर गया. जलभराव के कारण शहर के कई इलाकों में तो जाम की भी स्थिति पैदा हो गई.

आगरा में आज शाम चार बजे के बाद से अचानक मौसम बदला. काले घने बादल छाए और इसके बाद शुरू हो गई झमाझम बारिश. करीब 45 मिनट तक यह बारिश हुई. बारिश होने से शहर की पॉश कॉलोनी, कमला नगर, लॉयर्स कॉलोनी, पंजाबी बाग, विजय नगर, गांधी नगर, शाहदरा सहित शहर के तमाम इलाके जलमग्न हो गए. मौसम विभाग ने पहले ही शहर में चार दिन बारिश का मौसम होने की जानकारी दी है.