आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास एक चालक ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ा दी. बाल—बाल बचे पर्यटक…देखें वीडियो
आगरा में सोमवार को ताजमहल पर बड़ा हादसा होने से रह गया. पश्चिमी गेट पार्किंग पर एक कार चालक ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ा दी. चालक से कार अनियंत्रित हो गई जिसके बाद वह उसे संभाल नहीं सका. हादसे के कारण वहां से गुजर रहे कई पर्यटक बाल—बाल बच गए. कार के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया.
लोगों का कहना था कि कार चालक नशे में था जिसके कारण यह हादसा हुआ है. हालांकि गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई पर्यटक नहीं आया.