आगरालीक्स…AI की टाइम मशीन से 80’s में पहुंचे आगरा के लोग, आम आदमी से लेकर नेता और समाजसेवी तक इससे अछूते नहीं, सोशल मीडिया पर छाया रेट्रो ट्रेंड
आगरा फिलहाल 80स के दौर में है। सोशल मीडिया पर 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों में बदलकर शेयर करने का क्रेज जब पूरे देश में चला तो फिर आगरा कहां इससे पीछे रहने वाला था। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तस्वीरें तैरने लगीं। केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कवि आदि तक इस क्रेज का हिस्सा बन गए हैं। आगरा में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की जा रही 80 के दशक की तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को AI टूल्स की मदद से उस दौर के पहनावे, हेयर स्टाइल, माहौल और कैमरा क्वालिटी के अनुरूप बदलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं।इन तस्वीरों में कहीं पुराने जमाने की गलियां नजर आ रही हैं तो कहीं लोग 80 के दशक के परिधानों और फिल्मी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अपने इन फोटोज को शेयर करते हुए बड़ी ही क्रिएटिविटी से कैप्शन भी दे रहे हैं।
AI तकनीक की खासियत यह है कि यह सामान्य फोटो को कुछ ही समय में पुराने दौर की तस्वीर जैसा रूप दे सकती है। तस्वीरों में उस समय के लोकप्रिय कपड़े, स्कूटर, रेडियो, टेलीफोन, दुकानें और घरों का माहौल तक जोड़ा जा रहा है। यही वजह है कि युवाओं के साथ-साथ उम्रदराज लोगों में भी इस ट्रेंड को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
कई लोग अपनी बचपन की तस्वीरों को AI की मदद से 80 के दशक के पारिवारिक माहौल में दोबारा तैयार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने माता-पिता या दादा-दादी की पुरानी तस्वीरों को नया रूप देकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरें परिवार और दोस्तों के बीच पुरानी यादों को ताजा करने का माध्यम भी बन रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इन AI तस्वीरों के साथ बचपन और पुराने समय से जुड़े किस्से भी लिख रहे हैं। इससे पोस्ट को भावनात्मक जुड़ाव मिल रहा है और तस्वीरें तेजी से शेयर हो रही हैं।
- 10 September 2026 Agra News
- 1980's Agra
- 80's Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : The trend of creating 1980s-style images using Artificial Intelligence (AI) is rapidly gaining popularity in Agra.
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- AI Use in Agra
- People using Artificial Intelligence in Agra
- Retro trend in Agra
- today news