आगरालीक्स…आगरा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति को डेढ़ घंटे बैठना पड़ा. दिल्ली एयरपोर्ट से क्लीयरेंस न मिलने के कारण करना पड़ा इंतजार. सीएम योगी उनसे पहले हुए रवाना
आगरा के जीआईसी ग्राउंड में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पत्नी के साथ आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को वापसी में आगरा एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठना पड़ गया. दिल्ली एयरपोर्ट से क्लीयरेंस न मिलने के कारण उन्हें इसका इंतजार करना पड़ा. ऐसे में शाम 4 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक वे खेरिया एयरपोर्ट पर बैठे और क्लीयरेंस मिलने के बाद रवाना हुए. वहीं सी—आफ की रस्म अदा करने के बाद सीएम योगी उनसे पहले शाम 4 बजकर 50मिनट पर लखनऊ के लिए राजकीय विमान से चले गए. वीवीआईपी लाउंस में किया इंतजारआगरा के जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति साढ़े तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. उनके विमान को शाम 4 बजे और सीएम योगी के विमान को 4 बजकर 15 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से टेकआफ करनाथा लेकिन क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण वे वीवीआईपी लाउंस में ही इंतजार करते रहे. सीएम योगी को थोड़ी देर तक उपराष्ट्रपति के साथ रहे लेकिन उनके विमान को क्लीयरेंस मिल गई और वे 4 बजकर 50 मिनट पर चले गए. वहीं शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से क्लीयरेंस मिलने के बाद उपराष्ट्रपति विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी वहीं एयरपोर्ट पर रहे.