आगरालीक्स…आगरा में अचानक मौसम बदला. तूफानी तेज हवाओं के साथ होने लगी बारिश. सिकंदरा के पास ओले भी पड़े हैं…बिजली भी गुल
आगरा में अचानक मौसम बदला है. शाम चार बजे के बाद से अचानक धूप गायब हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं. धीरे धीरे हवाएं आंधी के रूप में चलने लगी. इससे पहले कि लोग मौसम के इस अचानक हुए बदलाव को समझ पाते कि बूंदाबांदी होने लगी है. बताया जाता है कि सिकंदरा के पास ओले भी पड़े हैं. शहर में कई जगह बिजली भी चली गई है.