Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: The work of widening the road above the railway line between Hariparvat and St. John’s should be done soon…#agranews
आगरा

Agra News: The work of widening the road above the railway line between Hariparvat and St. John’s should be done soon…#agranews

109

आगरालीक्स…हरीपर्वत से सेंट जॉन्स के बीच रेलवे लाइन के ऊपर सड़क को चौड़ी करने का काम हो जल्दी. इंडस्ट्रियल एरिया की प्रमुख समस्याओं को भी मंडलायुक्त ने जाना. दिये ये आदेश

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारीगण, औद्योगिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडलीय उद्योग बंधु समिति की पिछली बैठक में उद्योग बंधुओं द्वारा रखी गई समस्याओं और प्रकरण पर संबंधित को निस्तारण हेतु जो दिशा निर्देश दिए गए थे उसका मंडलायुक्त द्वारा समीक्षा की गई। औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा में सर्विस रोड, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण,प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, सीवर,पेयजल की व्यवस्था की समस्या पर कृत कार्यवाही व अनुपालन आख्या तलब की, जिसमें बताया गया कि उक्त स्थल से अवैध ईंट हटा दी गई है लेकिन संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा गाड़ियों के ढेर को नहीं हटाया गया है सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि उक्त में से 05 गाड़ियों को नीलाम कर हटा दिया है शेष को नीलामी की अनुमति मिलते ही हटा दिया जाएगा, मंडलायुक्त ने सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण पर नाराजगी जताई तथा 25 फरवरी तक सभी निष्प्रयोज्य गाड़ियों को हटाकर रिपोर्ट देने के कड़े निर्देश दिए।

सिकंदरा फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा पूर्व बैठक में औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट ए,बी,सी, ईपीआईपी में कुछ विद्युत पोल खराब होने व स्ट्रीट लाइट की रखी गई समस्या के संबंध में अनुपाल आख्या में बताया गया कि 09 पोल जो टेढ़े हो गए थे का अनुरक्षण तथा 12 पोल की नई प्लिंथ निर्मित की गई है तथा नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगा कर पोल्स के ऊपर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं जिन्हे स्कैन कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, लेकिन फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन ने कार्य को ठीक संपादित न किए जाने की शिकायत पर मंडलायुक्त महोदया ने क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा तथा संबंधित अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध चेतावनी जारी करने, जिम्मेदारी तय करने के कड़े निर्देश दिए तथा आरएम यूपीसीडा तथा फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन को संयुक्त सर्वे कर सत्यापन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट ए,बी,सी में फायर हाईडेंट प्वाइंट स्थापित कराने हेतु अग्निशमन विभाग द्वारा नवीन प्रस्ताव तैयार करने इसी प्रकार उक्त साइट पर विद्युत सब स्टेशन स्थापना हेतु भूमि उपलब्धता हेतु मौके पर सर्वे करने को संबंधित को निर्देशित किया।यूपीएसआईडीसी क्षेत्र सिकंदरा में सीवर लाइन बिछाने से हुए असमतलीकरण तथा अधूरे कार्यों की शिकायत पर अनुपालन न होने पर अपूर्ण कार्य योजना बनाए जाने पर मंडलायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित के विरुद्ध चेतावनी जारी करने व शासन में रिपोर्ट प्रेषित करने के कड़े निर्देश दिए।यूपीएसआईडीसी क्षेत्र सिकंदरा में ही पूर्व निर्मित स्टोर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम में जल निकासी हेतु समस्या पर अपर नगरायुक्त को मौके पर जाकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।हरी पर्वत से सेंट जोन्स चौराहे के मध्य रेलवे लाइन के ऊपर सड़क को चौड़ी कराई जाने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी को गंभीरता से लेते हुए शासन में भेजे गए एस्टीमेट को जल्द स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बोदला बिचपुरी रोड पर अतिक्रमण के विषय में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात को सिर्फ चौराहों पर ही नहीं दुकानों के आगे व नाले के ऊपर अतिक्रमण करने बालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए तथा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाये जाने और दोबारा अतिक्रमण न होने पाए को सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। बैठक में एनएच- 2 पर सभी अनधिकृत कट बंद करने हेतु एनएचएआई तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किया।

आगरा से नोएडा हाईवे तथा हाथरस रोड से फतेहाबाद रोड जाने के लिए खंदौली टोल से चढ़ने व उतरने के लिए कट बनाने के लिए आगरा कारपेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन अपील की थी। जिस पर मंडलायुक्त ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को मौके पर जाकर उक्त कट की आवश्यकता व उपादेयता की सर्वे कर मंगलवार तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।कारपेट एसोसिएशन द्वारा इकाइयों को मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने के विषयक माग पर विगत बैठक में बताया गया कि अब केरोसिन की बिक्री आपूर्ति विभाग द्वारा नहीं की जाती है लेकिन उद्योग बंधुओं द्वारा खुले बाजार में बिक्री की बात कही गई जिस पर मंडलायुक्त महोदया द्वारा खुले बाजार में केरोसिन की बिक्री पाए जाने पर आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। बैठक में फाउंड्री नगर में अभी तक सड़क, नाली एवं खरंजे टूटे हुए हैं कचरे का ढेर जगह-जगह लगे हुए हैं सफाई , कूड़ा निस्तारण की शिकायत पर अनुपालन आख्या तलब की जिसमें बताया गया कि उक्त के सापेक्ष नगर निगम द्वारा 21 कार्यों हेतु रुपया 02,09,44,500 का प्रस्ताव तैयार कर निविदा आमंत्रित की गई है तथा 25 कार्यों हेतु रुपया 02,49,72,650 का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विधानसभा एत्मादपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से गढ़ी रामी को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण हेतु अधिशासी अधिकारी,पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट बना कर पीडब्ल्यूडी तथा व्यापार विकास निधि से उक्त कार्य हेतु फंड की माग करने को निर्देशित किया। बैठक में नगर निगम द्वारा संपत्ति कर हेतु भेजे नोटिस व आपत्ति निस्तारण के प्रकरण पर आपत्ति निस्तारण हेतु लगाए जाने वाले कैंप का रोस्टर जारी करने तथा व्यापारिक एसोशिएशन के साथ नगरायुक्त की बैठक कर आपत्ति निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई में रेलवे लाइन पुलिया तक निर्मित नाले की जल निकासी प्रकरण में बताया गया कि नाला निर्माण हेतु आगणन कर प्रस्ताव संबंधित को प्रेषित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, एसीपी यातायात अरीब अहमद सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा उद्योग बंधु मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!