आगरालीक्स…आगरा जीआरपी कैंट ने पकड़ा नकली नोट बनाने वाला आरोपी. 15 हजार रुपये का था इनामी. पुलिस को गच्चा देकर यहां रह रहा था…
जीआरपी कैंट आगरा ने सर्विलांस की मदद से नकली नोट बनाने के आरोपी को अरेस्ट किया है. 15 हजार रुपये के इस इनामी को जीआरपी ने महाराष्ट्र स्थित एक घर से दबोचा है. यह पुलिस को गच्चा देकर यहां रह रहा था. मथुरा जीआरपी ने दो साल पहले 9 दिसंबर 2022 को नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था. सर्वेश कुमार निवासी आशा बिधुना थाना अछल्दा जिला औरैया की तहरीर पर नकली नोट बनाने व बाजार में चलाने के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.
इस गैंग का एक आरोपी दानिश उर्फ करन शर्मा निवासी ठाणे, महाराष्ट्र फरार चल रहा था. इस पर जीआरपी ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इसकी तलाश की और टीम को महाराष्ट्र इसके घर भेजा. टीम ने आरोपी को उसके घर से ही अरेस्ट किया है.