Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Theft of Rs 17 lakh from a locked house in Sarlabagh Colony…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Theft of Rs 17 lakh from a locked house in Sarlabagh Colony…#agranews

172

आगरालीकस…आगरा की पॉश कॉलोनी में चोरी, घर के अंदर से 17 लाख रुपये ले गए चोर. परिवार गया था नोएडा….खाना खाने गया गार्ड और पीछे से टूट गए अलमारी के ताले

आगरा के दयालबाग स्थित सरलाबाग कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. बंद पड़े घर में चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर 17 लाख रुपये की चोरी की है. पीड़ित परिवार नोएडा गया हुआ था, घर में गार्ड भी था लेकिन वह खाना खाने गया था. एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो उसी दौरान चोरी की वारदात हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है.

घटना थाना न्यू आगरा के सरलाबाग कॉलोनी की है. यहां मकान नंबर 82 में मोहन सिंह वर्मा एडवोकेट परिवार सहित रहते हैं. गुरुवार सुबह वह परिवार के साथ तीन दिन के लिए नोएडा गए थे. बराबर में उनके रिश्ते के भाई भी रहते हैं और घर में उन्होंने गार्ड भी लगा रखा है. रात करीब आठ बजे गार्ड खाना खाने गया था और एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है. उसने फोन पर बताया इस पर मोहन सिंह ने अपने भाई के बेटे को फोन किया. उसने जाकर दरवाजा बंद किया लेकिन रात को उन्होंने फिर से भतीजे को भेज कर दरवाजे चेक करवाने को कहा. जब भतीजा कमरे चेक करने गया तो देखा कमरे के अंदर दो अलमारी के ताले टूटे हुए थे.

मोहन सिंह वर्मा ने बताया कि चोर घर के अंदर सोने चांदी के जवेरात और करीब दो लाख रुपये सहित 17 लाख रुपये की चोरी कर ले गए हैं. रात में एसीपी भी मौके परपहुंचे. मकान मालिक कुछ लोगों पर चोरी का शक जतायया है. उनका कहना है कि उनके नजदीकी लोगों को पता था कि वे तीन दिन के लिए बाहर जा रहे हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!