आगरालीक्स….ये प्यार है या कुछ और है…छह बच्चों को रोता छोड़कर महिला भांजे के साथ हो गई फरार…पति कर रहा तलाश..
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में एक महिला अपने छह बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर अपने भांजे के साथ फरार हो गई है. पति जब घर लौटकर आया तो बच्चे घर पर रो रहे थे. पति छह दिन से अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है लेकिन न मिलने पर उसने अपने भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
ये है मामला
मामला डौकी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. 21 सितंबर को यहां रहने वाली एक महिला अपने छह बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति ने बताया कि उस दिन वह अपनी एक रिश्तेदारी में गया था और पत्नी और बच्चे घर पर थे. उसके पीछे बल्केश्वर का हरने वाला उसका भांजा सोनू पुत्र चरन सिंह घर आया. उसने उसकी पत्नी को अपनी बातों में उलझाया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया. शाम को जब वह घर लौटा तो बच्चे भूख से रोते बिलख रहे थे. घर में पत्नी नहीं थी. बच्चों से पूछा तो पता चला कि पत्नी सोनू के साथ गई है. वह पत्नी की तलाश में सोनू के घर पहुंचा लेकिन वो वहां भी नहीं मिली.
पीड़ित ने बताया कि वह छह दिन से अपनी पत्नी की तलाश में है लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है. सोनू के घरवाले भी कुछ नहीं बता रहे हैं. पीड़ित ने थाना डौकी में भांजे सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.