Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Theft of Rs 40 lakh in Agra. Thieves entered the house of the manager and stole jewelery and cash…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Theft of Rs 40 lakh in Agra. Thieves entered the house of the manager and stole jewelery and cash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 40 लाख की चोरी. लोहड़ी कार्यक्रम में गए मैनेजर के घर में घुसे चोर. जेवरात और कैश चोरी कर ले गए

आगरा के थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र में सुबोध सुदान रहते हैं. वो अपने साले के घर एक लोहड़ी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे. शाम चार बजे उन्होंने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा घर के बाहर एक गठरी रखी हुई है. संदेश पर पड़ोसी को फोन किया.

पड़ोसियों ने जब गठरी की फोटो खींचकर उनके पास भेजी तो पता लगा कि वो तो उनके बेडरूम का कंबल है. इसके बाद वो तुरंत दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हो गए. आज दोपहर 12 बजे वो घर पहुंचे. घर का ताला टूटा हुआ था. अंदर गए तो सारा सामान फैला था. अलमारी खुली थी और उसमें रखे जेबरात के बॉक्स खाली थे और जेवर सहित तीन लाख कैश गायब था.

सुबोध सुदान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस पहुंची. सुबोध सुदान के अनुसार चोर घर से करीब 400 ग्राम सोने के जवेरात जिसमें 7 सेट, सोने की एक चेन, अंगूठी और चूड़ियां शामिल हैं के साथ कैश और चांदी के जेवरात और करीब 10 किलो मेवे चोरी कर ले गए हैं. चोरी गए सामान की कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

बिगलीक्स

Agra Local News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार,...

error: Content is protected !!