Thursday , 30 April 2026
Home आगरा Agra News: Narrator Dr. Sanjay Krishna Salil told the glory of Veda Purana in Bhagwat Katha….#agranews
आगरा

Agra News: Narrator Dr. Sanjay Krishna Salil told the glory of Veda Purana in Bhagwat Katha….#agranews

332

आगरालीक्स…सत्कर्म के रास्ते में विघ्न, घबराएं नहीं आगे बढ़ते जाएं…आगरा में चल रही भागवत कथा में कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने बताई वेद पुराण की महिमा

कमला नगर स्थित होटल सेलीब्रेशन में श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य डॉ. संजय कृष्ण “सलिल”जी महाराज जी ने श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस के प्रवचन में कहा कि हमारे सभी ग्रंथ पुराण एवं वेद यही बताते हैं कि हम सभी को उपासना करनी चाहिए। हमारे जो इष्ट हैं उनकी हम उपासना पूजा पाठ ध्यान करते हैं। यह सभी साधन उनके अंग हैं उपासना का सीधा अर्थ है आगे बढ़ाना हर परिस्थिति में आगे बढ़ाना। वासना से उपासना की ओर आगे जाना आगे महाराज जी ने बताया जब साधक सत्कर्म की ओर अग्रसर होता है तो अनेक विघ्न आते हैं जो हमें विचलित करते हैं ऐसे समय में हमारे प्रभु हमारी सहायता के लिए संत गुरु के रूप में आकर हमें स्थिति से जूझने का मार्ग दिखाते हैं और हमें धकेल कर ठाकुर के चरणों तक पहुंचा देते हैं।

दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब राजा दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया तो उन्होंने भगवान शिव को छोड़ सभी को आमंत्रित किया तब देवी सती के कथा कि पिता ने यज्ञ में नही बुलाया तो क्या हुआ वो अपने पिता के घर बिना बुलाए जा सकती हैं । तब शिवजी ने कहा कि बिना बुलाए कहीं नहीं जाना चाहिए लेकिन देवी सती हठ कर अपने पिता के घर चली जाती हैं जहाँ दक्ष द्वारा शिवजी का अपमान किया जाता है पति का अपमान सहन न होने पर देवी सती यज्ञ कुण्ड में कूदकर अपना शरीर त्याग देती हैं। जब यह बात महादेव जी को पता चलती है तो वो अपने गणों के साथ जाकर यज्ञ का विध्वंश कर देते हैं। आगे की कथा में महाभारत के भीष्म कथा का मार्मिक वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर अश्रुधारा से ओत-प्रोत कर दिया। कथा में मुख्य रूप से सुरेश चंद अग्रवाल, अनिल मित्तल, अरुण मित्तल,नीतू बंसल, ऋषिक मांगलिक आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 30th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Devotees Dance in Ecstasy at Khatu Shyam Baba’s Sankirtan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्याम प्रेमी. भजन...

आगरा

Commendable Service Work by Lions Club Prayas at Samarpana Deaf School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के समर्पण बधिर विद्यालय में लायंस क्लब प्रयास का सराहनीय सेवा...

आगरा

Agra Live News: Winds and light drizzle bring some relief from the heat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हवाओं और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत. तापमान...

error: Content is protected !!