आगरालीक्स…आगरा में आज तापमान कुछ कम हुआ है. कल से तीन दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की बन रही संभावना.
भीषण गर्मी की मार से तप रहे आगरा को कल से गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को हल्की गर्मी से राहत मिलेगी. इधर रविवार को तापमान पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा कुछ कम तो हुआ है लेकिन आज भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तामपान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

मौसम विभाग का मानना है कि आगरा में 23, 24 व 25 मई को तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की भी संभावना है. इसके कारण तापमान में और कमी आ सकती है. लेकिन इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है.