आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार अभी भी. तापमान हुआ कम, गर्मी से मिली राहत. जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
अगारा में पिछले कुछ दिनों से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली हुई है. इसका कारण काले घने बादलों का बारिश लेकर आना है. बुधवार को भी आगरा में एक घंटा झमाझम बारिश हुई. आज दोपहर को भी कुछ समय के लिए बारिश हुई है. इससे तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. इससे तापमान में और कमी आ सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/09/25) 32.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/09/25) 25.0
Departure from Normal(oC) -1.0
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 45