आगरालीक्स…आगरा में दो बहनों के फोटो को गंदी बात लिखकर कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल. देखते ही दोनों बहनो के उड़ गए होश. डर से कॉलेज जाना भी छोड़ा
आगरा के थाना सदर में स्नातक की पढ़ाई कर रही दो बहनों के फोटो अश्लील कमेंट लिख कर पोस्ट कर दिए गए हैं. दोनों बहनों के फोटो वायरल कर दिया गया है जिन्हें देखकर दोनों के होश उड़ गए. डर के मारे छात्राओं ने घर से निकलनाभी बंद कर दिया है. छात्राओं की मां ने पड़ोस की एक महिला पर इसका आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
दर्ज कराए केस के अनुसार उनकी दो बेटियां है. दोनों स्नातक की छात्राएं हैं. पड़ोस में रहने वाली महिला अपने पति के नंबर से इंस्टा आईडी चलाती है. उसने उनकी इंस्टा आईडी से दोनों बेटियों के फोटो डाउनलोड कर लिए. अश्लील कमेंट लिख फोटो पोस्ट कर दिए. जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया तो वह नाराज हो गई. मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और धमकी दी कि बेटियों को कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी. तब से दोनों बहने दहशत में हैं. डर से उन्होंने कॉलेज जाना बंद कर दिया. पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. थाना सदर पुलिस जांच की जा रही है.