आगरालीक्स…आगरा में खंदारी से रामबाग तक जाम ही जाम. घंटों से फंसे हुए हैं लोग…अबुउलाह दरगाह के पास एक्सीडेंट, कार को ट्रक की टक्कर से आगे खड़ी बस में घुसी कार
आगरा में इस समय खंदारी से रामबाग तक हाइवे की एक लेन पर जाम ही जाम लगा हुआ है. हालात इतने खराब है कि यहां घंटों से लोग जाम से जूझ रहे हैं. बताया जाता है कि अबुउलाह दरगाह के पास खड़ी एक कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण कार आगे खड़ी रोडवेज बस में जा घुसी. हादसे के समय कार में कोई नहीं बैठा था. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की जिसके कारण दो अन्य वाहनों को टक्कर मारी और इसके बाद असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया.
एक्सीडेंट से बिगड़ी व्यवस्थाएं
मथुरा की ओर से आ रहा पत्थर से भरा एक ट्रक अबुउलाह दरगाह के पास कार से जा टकराया. कार को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक को पीछे किया और भागने लगा. वहीं कार आगे एक बस से जा टकराई. भाग रहा ट्रक चालक ने सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर वह डिवाइडर से टकरा गया. ट्रक में पत्थर लते थे जिसके कारण उसे हटाने के लिए दो क्रेन मंगाई गई लेकिन वजन अधिक होने के कारण क्रेनों के पट्टे टूट गए जिससे वाहन को हाइवे से हटाया नहीं जा सका और हाइवे पर जाम और अधिक बढ़ गया.
दो घंटे से जाम में फंसे हैं लोग
हादसे के बाद से हाइवे की इस लेन पर जाम ही जाम लग गया है और यह जाम खंदारी तक पहंच गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
