आगरालीक्स…आगरा की लेखिका रेनू ‘अंशुल’ ने दूरदर्शन भारती पर किया ‘साहित्य-संवाद’. चर्चित उपन्यास ‘गाथा पंचकन्या’ पर हुई विशेष चर्चा
ताजनगरी में जन्मीं, पलीं बढ़ीं व शिक्षित तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा से सेवानिवृत्त उच्च अधिकारी अंशुल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रेनू 'अंशुल' साहित्य क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगरा का नाम साहित्य जगत में रोशन कर रही हैं। इस क्रम में उनकी उपलब्धियों और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन भारती के स्टूडियो में साहित्य संवाद कार्यक्रम के तहत डीडी भारती की एंकर द्वारा लिया गया उनका एक विस्तृत साक्षात्कार रविवार को प्रसारित किया गया, जिसे देश के जाने-माने साहित्यकारों और साहित्य-समीक्षकों की सराहना मिली। उल्लेखनीय है कि इस साक्षात्कार में रेनू जी के साहित्यिक सफर के साथ-साथ उनके चर्चित उपन्यास 'गाथा पंचकन्या' पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान उनके चुनिंदा काव्यांश भी साहित्य रसिकों को सुनने को मिले। बीते दिनों दूरदर्शन भारती द्वारा इस साक्षात्कार का टीजर भी जारी किया गया था, जिसे देश भर के दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब तक साथ पुस्तकें हो चुकीं प्रकाशितगाथा पंचकन्या, बटरफ्लाइज और पॉकेट में इश्क सहित श्रीमती रेनू 'अंशुल' की अब तक साथ पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है जिन्हें देश भर के पाठकों की खासी सराहना मिली है। आपकी कहानियों, कविताओं, उपन्यास और नाटक सहित विभिन्न रचनाओं में स्त्री अनुभव, सामाजिक अंतर्दृष्टि और भाषिक सौंदर्य का अद्वितीय समन्वय देखने को मिलता है।किया 'साहित्य-संवाद'