आगरालीक्स…आगरा में आज जाम ही जाम. हाइवे पर फंसे रहे वाहन तो शहर के मुख्य मार्गों पर भी रही जाम की स्थिति. बारिश और जलभराव के कारण भी लगा जाम..
आगरा में आज बुरी तरह से जाम की स्थिति बनी रही. सुबह से शाम तक जाम के कारण वाहन चालक काफी समय तक फंसे रहे. सबसे ज्यादा बुरी स्थिति हाइवे की रही. केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर लगे शीतला माता के मेले के कारण यातायात अधिक रहा. इसके कारण खंदारी से लेकर सिकंदरा चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही. वहीं सुल्तानगंज की पुलिया, रामबाग, बोदला चौराहे पर भी जाम देखा गया. इसके अलावा एमजी रोड पर भी जाम की स्थिति लगी रही.बारिश और जलभराव के कारण भी लगा जाम
आगरा में हो रही मानसूनी बारिश के कारण भी कई जगह जाम की स्थिति बनी रही. हाइवे पर खंदारी से सिकंदरा तक जगह—जगह जाम रहा. शाम के समय गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे. मेट्रो की बेेरिकेडिंग भी समस्या बन रही है. खंदारी पर मेले पर आने वाले लोगों की भीड़ सुबह से शाम तक बदस्तूर लगी रही. इसके कारण केंद्रीय हिंदी संस्थान पर वाहन चालकों की एंट्री सुबह से ही बंद है. इससे लोगों को दयालबाग जाने के लिए मऊ रोड और लॉयर्स कॉलोनी होकर जाना पड़ा.
जाम अधिक न हो इसके लिए यातायात पुलिसकर्मी भी जुटे रहे. चौराहे पर किसी भी वाहन को रुकने नहीं दिया जा रहा था. आटो को भी आगे जाने दिया जा रहा था.