आगरालीक्स…आगरा में हाइवे से लेकर दिल्ली गेट, आरबीएस, मदिया कटरा तक लगा जाम…आईएसबीटी पर शव रखकर आक्रोश. होली पर हुआ एक्सीडेंट, आज मौत के बाद हंगामा.
आगरा में इस समय हाइवे से लेकर एमजी रोड, दिल्ली गेट, आरबीएस, मदिया कटरा तक जाम ही जाम लगा हुआ है. जाम के कारण हालत विकराल हैं. इसका कारण है आईएसबीटी पर शव रखकर लोगों का हंगामा. होलिका दहन वाले दिन असोपा हॉस्पिटल के पास एक फॉच्युनर कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी जिसमें चार पांच लोग घायल हो गए थे. इनमें से एक घायल लोकेश की आज मौत हो गई जिसके बाद भड़के लोगों ने आईएसबीटी के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.
आगरा में होलिका दहन से पहले 13 मार्च की रात को गैलाना, असोपा हॉस्पिटल के पास फॉच्यूनर ने एक के बाद एक करीब स्कूटी, खोखे सहित सात लोगों को चपेट में ले लिया था. इसमें कई लोग घायल हुए थे. आज बुधवार को उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आईएसबीटी के पास हंगामा कर दिया. भड़के लोगों ने यहां जाम लगा दिया जिससे खंदारी से आईएसबीटी तक जाम लग गया है. इसमें लोकेश बघेल की मौत हो गई है
छह के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
घटना में लोकेश बघेल, सनी, प्रीतम, माधव सहित अन्य लोग घायल हो गए थे. इस मामले में इस मामले में धर्मवीर सिंह और लोटन सिंह की तहरीर पर थाना सिकंदरा में गाड़ी चला रहे अंकित उर्फ डाके, शोभित यादव, छोटे, अमित चौहार, राहुल और गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि ये लोग आए दिन इसी तरह से गाड़ी चलाते हैं और इनसे लोग परेशान रहते हैं. इसमें लोकेश बघेल की मौत हो गई है