आगरालीक्स…आगरा की गुलाबी सर्दी में वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें. फैमिली और दोस्तों के साथ वीकेंड को मनाएं शानदार
आगरा में सर्दी का आगाज हो गया है. हल्की—हल्की गुलाबी सर्दी का मौसम आगरा में बना हुआ है. वीकेंड भी है. ऐसे में वीकेंड पर फैमिली और दोस्तों के साथ एंज्वॉय करना हर कोई चाहता है. घूमने का मौसम है. अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आगरा के कुछ ऐसे स्थानों पर घूमने जा सकते हैं जहां आपका वीकेंड शानदार हो सकता है. रविवार को घूमने के लिए कुछ ऐसे ही स्थान हम बता रहे हैं.
आगरा चौपाटी
आगरा चौपाटी इस समय लोगों के लिए घूमने की सबसे शानदार जगह बनी हुई है. ताजनगरी में एडीए द्वारा नवनिर्मित इस चौपाटी पर वीकेंड पर सबसे अधिक भीड़ होती है. देशभर की मुख्य डिशेज यहां उपलब्ध हैं. इसके अलावा हर संडे को आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से म्यूजिक और डांस का कॉन्सेप्ट भी रखा जाने लगा है जिसके कारण से यहां घूमना बहुत खास हो गया है. शाम के समय यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है. ऐसे में परिवार के साथ आप यहां कल घूमने के लिए जा सकते हैं.
ताजमहल
ताजमहल घूमना भी काफी शानदार हो सकता है. इस समय पर्यटन सीजन भी चल रहा है. मौसम सुहाना होने पर यहां पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या देखी गई. ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ ताजमहल भी घूमने जा सकते है.
कीठम झील
आगरा में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने की एक और शानदार जगह है और वह है कीठम झील. आगरा मथुरा रोड पर स्थित कीठम में घूमना आपको काफी आकर्षक लगेगा. इसके अलावा आप यहां भालू संरक्षण केंद्र और हाथी संरक्षण केंद्र पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं.
फूड मार्केट
अगर आपके पास ऊपर में से किसी भी जगह घूमने के लिए ज्यादा टाइम नहीं है तो आप शहर के फूड मार्केट में अपने बच्चों और दोस्तों के साथ जा सकते हैं. आगरा के कई इलाके फूड मार्केट बन रहे हैं इनमें सदर, संजय प्लेस, खंदारी, कारगिल, कमला नगर, ताजनगरी में एक से बढ़कर एक आउटलेट हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ जमकर डिशेज का आनंद उठा सकते हैं. आगरा का कॉसमॉस मॉल भी बेहतर है.