मथुरालीक्स…वृंदावन आएंगे अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव. इस तारीख को धीरेंद्र शास्त्री के साथ बांकेबिहारी को चढ़ाएंगे ध्वजा
अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव 16 नवंबर को वृंदावन आ रहे हैं. वे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के साथ श्रीबांकेबिहारी लाल के मंदिर में ध्वजा चढ़ाएंगे. धीरेंद्र शास्त्री इस समय भारत के लोगों में जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए गांव—गांव गली गली संपर्क करते हुए दिल्ली से सनातन जोड़ो पदयात्रा पर निकले हैं.
कुछ दिन में ब्रज में यात्रा का प्रवेश होगा. यहां कई संतों का जमावड़ा होगा. यात्रा का आखिरी दिन 16 नवंबर को है और इस दिन धीरेंद्र शास्त्री अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव के साथ वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी लाल के दर्शन करेंगे. इनके अलावा बाबा रामदेव के आने की भी संभावना है. पदयात्रा के दौरान केवल 500 लोग ही वृंदावन में अंदर आएंगे.