Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News : These local places are also great options for a New Year’s outing in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : These local places are also great options for a New Year’s outing in Agra

346

आगरालीक्स…नए साल पर कहां घूमने जाएंगे ? आगरा में भी हैं कई धार्मिक, एतिहासिक और पर्यटन स्थल, जो एक दिन की छुट्टी को बना सकते हैं यादगार

शहर में नए साल पर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। किसी का मन है कि वो खुली हवा में वक्त बिताए, कोई धार्मिक और एतिहासिक स्थलों पर समय बिताने की मंशा रखता है। शहर के भीतर कई ऐसे स्थान हैं जहां घूमने के साथ आस्था और इतिहास की झलक मिलती है। घाटों की ठंडी हवा, पुराने मंदिरों की मान्यता, एतिहासिक बाग और पुलों से दिखता शहर का नजारा नए साल को खास बना देता है। अगर इस साल आपका कहीं बाहर, किसी दूसरे शहर घूमने का प्लान नहीं है तो शहर के यह एतिहासिक और घूमने वाले स्थान नए साल की छुट्टी को यादगार बना सकते हैं।

मनकामेश्वर मंदिर
आगरा में शिव मंदिरों की श्रृंखला है। शहर के चारों कोने पर शिव विराजमान है। भगवान शिव का ऐसा मंदिर आगरा शहर में स्थित है जहां हर मनोकमना पूरी होती है। ये मंदिर है मनकामेश्वर मंदिर। पुराने शहर में ये मंदिर है जहां भगवान शिव विराजमान हैं। सावन में यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव का श्रृंगार किया जाता है। वहीं बड़ी संख्या में लोग यहां आकर भ​गवान शिव के दर्शन और आशीर्वाद से नव वर्ष का आरंभ करते हैं।

सूर सरोवर बर्ड सेंचुरी
यहां कई प्रकार के स्थानीय और प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां एक विशाल झील है और अनेक छोटे तालाब भी हैं। यहां एक बड़ी झील और कई मानव निर्मित द्वीप हैं,जो पर्यटकों के लिए बेजोड़ दृश्य पेश करते हैं। शहर की हलचल से दूर अगर आप किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो मुख्य नगर से तकरीबन 20 किमी दूर स्थित सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य बेहतरीन प्राकतिक स्थल है। यहां आपको तरह—तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे जिनमें से कुछ प्रमुख साइबेरियन सारस, स्पोंस विल्स और रिवनी बतख है। यहां बड़ी झील है और कई मानव निर्मित द्वीप हैं जो काफी खूबसूरत हैं। नेचर लवर्स के लिए यह स्वर्ग से कम नहीं है।

मरियम टॉम्ब
एएसआइ के रिकार्ड के अनुसार उसने यहां बारादरी बनवाई थी। सिकंदर लोदी द्वारा वर्ष 1495 में बनवाई गई बारादरी ही आज मरियम टाम्ब के रूप में प्रसिद्ध है। वर्ष 1623 में मरियम-उज-जमानी के निधन के बाद उन्हें यहां जहांगीर द्वारा दफन कराया गया था। बारादरी को मकबरे का रूप देने को उसने कुछ परिवर्तन कराए थे। यहां भूतल पर सिकंदर लोदी के समय बने हुए 40 कमरे हैं। इसके मध्य बने कक्ष में मरियम-उज-जमानी की कब्र है। यहां दीवारों पर चूने के प्लास्टर पर पेंटिंग का काम है। बारादरी की बाहरी दीवारों पर रेड सैंड स्टोन लगा है, जिस पर ज्यामितीय डिजाइन बने हुए हैं। इसके कोनों पर टावर बने हैं। ऊपरी तल पर कब्र की संगमरमर की बनी हुई प्रतिकृति है।

मेहताब बाग
ताजमहल के उत्तर में यमुना पर बना हुआ यह बगीचा काफी खूबसूरत है। 90 हजार वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैले इस हरे भरे बाग से ताजमहल के बहुत ही खूबसूरत दश्य नजर आते हैं। बगीचे का निर्माण मुगल शासक​ बावर के निर्देशों पर कराया गया था। बाग में कई प्रकार के फूल पौधे और कई के पेड़ मौजूद हैं।

अकबर टॉम्ब
अकबर का मकबरा तीसरे और सबसे महान मुगल सम्राट अकबर का मकबरा है। यह मकबरा 1605-1613 में उनके बेटे जहाँगीर द्वारा बनवाया गया था और यह भारत के उत्तर प्रदेश के आगरा के उपनगर सिकंदरा में 119 एकड़ के मैदान में स्थित है। इमारतें मुख्य रूप से गहरे लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं, जो सफ़ेद संगमरमर की विशेषताओं से समृद्ध हैं। इस मकबरे को बनने में आठ साल का समय लगा था। इस मकबरे के डिजाइन का काफी खूबसूरत है।

जामा मस्जिद
जामा मस्जिद 17वीं सदी की एक सामूहिक मस्जिद है जो उत्तर प्रदेश के आगरा के ऐतिहासिक केंद्र में स्थित है । इसे मुगल बादशाह शाहजहाँ की सबसे बड़ी बेटी जहाँआरा बेगम ने अपने शासनकाल के दौरान बनवाया था । यह आगरा शहर की प्रमुख मस्जिद है और आगरा किले के करीब स्थित है। यह मस्जिद कई बेहतरीन कीमती पत्थरों से निर्मित है जो इसकी शान में चार चांद लगाते हैं।

गुरुद्वारा गुरु का ताल
यह सिखों के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है। गुरु का ताल एक ऐतिहासिक सिख तीर्थस्थल है जो नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति को समर्पित है । गुरु का ताल आगरा में सिकंदरा के पास है । गुरुद्वारा उस स्थान पर बनाया गया था जहाँ गुरु तेग बहादुर ने मुगल सम्राट औरंगजेब के सामने स्वैच्छिक गिरफ्तारी दी थी । हर साल कई भक्त इस गुरुद्वारे में महान सिख गुरु (जिन्होंने अपने अनुयायियों के साथ अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता के लिए शहीद हो गए थे) को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होते हैं।

एत्मादुद्दौला
आगरा में यमुना नदी के पूर्वी तट पर स्थित इस मकबरे को छोटा ताज के नाम से जाना जाता है। 23 वर्ग किमी में फैले इस मकबरे का निर्माण 1628 में हुआ था और आप इस मकबरे को देखकर इसकी खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगे क्योंकि इस मकबरे के अंदर खूबसूरत मुगल कलाकति देखने को मिलती है। यह मकबरा जहांगीर की बेगम नूरजहां ने अपने वालिद मिर्जा ग्यासबेग की याद में बनवाया था। यह भारत का पहला मकबरा है जो पूरी तरह संगमरमर से बना है।

बुलंद दरवाजा
इसका निर्माण मुगल साम्राज्य के सबसे महान बादशाह माने जाने वाले अकबर ने साल 1602 में करवाया था। ये स्मारक विश्व का सबसे बड़ा दरवाजा होने के साथ हिन्दू और फारसी स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना भी है। यह आगरा शहर से 44 किमी दूर फतेहपुर सीकरी में स्थित है। र्यटकों द्वारा यह सबसे अधिक देखा जाता है। इसके अंदर कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी।

आगरा फोर्ट
इसके लगभग 2.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ही विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताज महल मौजूद है। इस किले को कुछ इतिहासकार चारदीवारी से घिरी प्रासाद महल नगरी कहना बेहतर मानते हैं।यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण किला है। भारत के मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगज़ेब यहां रहा करते थे, व यहीं से पूरे भारत पर शासन किया करते थे। यहां राज्य का सर्वाधिक खजाना, सम्पत्ति व टकसाल थी। यहाँ विदेशी राजदूत, यात्री व उच्च पदस्थ लोगों का आना जाना लगा रहता था।

ताजमहल
ताजमहल भारतीय शहर आगरा में यमुना नदी के दक्षिण तट पर एक हाथीदांत-सफेद संगमरमर का मकबरा है। इसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां (1628 से 1658 तक शासन किया गया) द्वारा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की मकबरे के लिए शुरू किया गया था। मकबरा 17-हेक्टेयर (42 एकड़) परिसर का केंद्रबिंदु है, जिसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस शामिल है, और इसे तीन तरफ एक अनियंत्रित दीवार से घिरा औपचारिक उद्यान में स्थापित किया गया है। ताजमहल सालाना 7-8 मिलियन आगंतुकों को आकर्षित करता है। 2007 में, इसे विश्व के नए 7 आश्चर्य (2000-2007) पहल का विजेता घोषित किया गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!