Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: It will be easy to go to Bijlighar, Taj Mahal, Fatehabad Road from Sikandra by metro…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: It will be easy to go to Bijlighar, Taj Mahal, Fatehabad Road from Sikandra by metro…#agranews

305

आगरालीक्स…आगरा में सिकंदरा, आईएसबीटी से बिजलीघर, ताजमहल, फतेहाबाद रोड जाना होगा आसान..मेट्रो दिलाएगी जाम से निजात, जानिए कब से इस रूट पर शुरू हो सकती है मेट्रो

साल 2025 खत्म होने से पहले आगरा मेट्रो ने एक अच्छी उपलब्धि हासिल की और शहरवासियों को अच्छी खबर दी. आगरा में श्री मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से आईएसबीटी तक मेट्रो का पहली बार सफल ट्रायल हुआ है. छह किलोमीटर इस लंबे रूट पर पांच किमी की लंबी टनल से होकर मेट्रो गुजरी और फिर वो हाइवे पर जाकर पहुंची. यहां से ऐलिवेटेड होकर आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा तक मेट्रो जाएगी. जानकारी के अनुसार आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालक मार्च 2026 तक कर दिया जाएगा.

इन स्टेशनों से होकर गुजरी मेट्रो
आगरा में मेट्रो का पहला कॉरिडोर टीडीआई मॉल से सिकंदरा के बीच का है. टीडीआई मॉल पर बने ताज पूर्वी मेट्रो स्टेशन से बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो इस समय संचालित है. इसके आगे के स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस, आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा हैं. मंगलवार को ट्रायल मनकामेश्वर से एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तक ट्रायल हुआ. आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन अभी अधूरा है लेकिन जहां तक ट्रैक का काम पूरा हो चुका है वहां तक मेट्रो का ट्रायल किया गया. बता दें कि​ एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड हैं जबकि हाइवे पर बाकी के तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन एलिवेटेड हैं.

जाम की समस्या होगी दूर
आगरा में जाम एक बड़ी समस्या है, ​अगर किसी को एमजी रोड होते हुए बिजलीघर से ताजमहल या फतेहाबाद रोड होकर जाना हो तो उसे कई जगह भीषण जाम का सामना करना पड़ता है. कभी—कभी तो जाम काफी विकट हो जाता है जिससे लोगों का समय बर्बाद होता है..ऐसे में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक बन रही आगरा मेट्रो लोगों को जाम से बड़ी राहत प्रदान करेगी. सिकंदरा से न सिर्फ ताजमहल जाना आसान होगा बल्कि बिजलीघर, राजा की मंडी, एसएन मेडिकल कॉलेज जैसी जगहों पर भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा.

मेट्रो की असली परीक्षा अब
अभी तक मेट्रो का संचालन ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर स्टेशन तक ही है. लेकिन जल्द ही इसका संचालन बिजलीघर से एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज होते हुए आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा तक होगा. बीच शहर के इन रास्तों पर जाने वाले लोगों की संख्या भी अधिक होगी. ऐसे में मेट्रो किस तरह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी यह तभी पता चलेगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!