आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में दिनदहाड़े, ज्वैलरी और कैश से भरे बैग छीन कर भागते बदमाश को लोगों ने पकड़ा, जमकर धुनाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। ( Agra News : Thieve caught by public in bus stand#Agra )
आगरा के रुनकता की रहने वाली रामलली का मुरैना में मायका है वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरैना गई थी। सोमवार सुबह रामलली को उनके रिश्तेदार कार से पिनाहट चौराहे पर छोड़ गए, पिनाहट से बस से रामलली को आगरा आना था, उसने पिनाहट से मिठाई ली।
पर्स से पैसे निकालने पर बदमाश पीछे लगा
रामलली ने मिठाई खरीदने के लिए पर्स से पैसे निकाले, पर्स में रुपये और ज्वैलरी रखी हुई थी। बदमाश ने देख लिया, रामलली मिठाई लेने के बाद बस स्टैंड पहुंच गई। उसने बैग नीचे रख दिया और बस के आने का इंतजार कर रही थी इसी दौरान मिठाई की दुकान से पीछे लगे बदमाश ने बैग छीना और भागने लगा। रामलली के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाश को दबोच लिया और उससे बैग लेकर रामलली को वापस कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।