आगरालीक्स …Agra News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार भिड़ी, एक की मौत, यमुना एक्सप्रेस पर कार के पलटने से लगी आग। ( Agra News : Car collide on Agra-Lucknow expressway, One died)
महाकुंभ से स्नान कर दिल्ली और आगरा के परिवार के लोग कार से लौट रहे थे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद में सोमवार सुबह आगे चल रही कार में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया, हादसे में एक की मौत हो गई जबकि आगरा के रहने वाले युवक सहित तीन घायल हैं।
एक्सप्रेस वे पर कार पलटने के बाद लगी आग
आगरा से नोएडा की तरफ जा रही स्कॉर्पियो यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कॉर्पियो के पलटने से आग लग गई, कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार चालक मनोज आग लगने से झुलस गए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फाइल फोटो