आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन बंद रहेगा ये रेलवे फाटक. हो सकती है परेशानी, क्योंकि सबसे ज्यादा इसी फाटक से लोग गुजरते हैं.
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा छावनी–बांदीकुई रेल खंड पर फाटक सं.- 75 A (अर्जुन नगर/ बारह खम्भा) किमी 1344/653 पर अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके कारण यह फाटक बंद रहेगा और सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। इस संबंध में रेलवे ने अधिसूचना जारी करते हुआ कहा कि आगरा छावनी – बांदीकुई रेल खण्ड पर फाटक सं.- 75 A (अर्जुन नगर/ बारह खम्भा) किमी 1344/653 पर अनुरक्षण का कार्य 13 मई से 15 मई तक होना है। यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

ऐसे में रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य 13 मई को सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा जो कि 15 मई को रात 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान यानी तीन दिन तक इस रेलवे फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात कोखेरिया पुल–ईदगाह–छऊआ नगला से गुजारने की व्यवस्था की गयी है।