आगरालीक्स…आगरा में रामपर्व के उपलक्ष्य में हिन्दू एकता और श्रीराम के जीवन दर्शन पर रखे विचार…
रामपर्व के उपलक्ष्य में कमला नगर के बी ब्लॉक में हिन्दू एकता पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में हिन्दू एकता और श्रीराम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट नमन गोयल व सह संयोजक नीलेश अग्रवाल रहे. मंच का संचालन विशाल शर्मा ने किया. बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री राजवी शर्मा, स्वदेश विकल, डॉ. खेम पंचवानी, एडवोकेटर पूरन सिंह राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त् किए और हिन्दू एकता का संकल्प भी लिया. अमन गोयल, एड. एमएम सिंघल, दिनेश गुप्ता, सतीश गोगिया, योगेश निगम, पवन धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
