आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास होटल को बम से उड़ाने की धमकी. ईमेल से आया संदेश. मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता
आगरा में ताजमहल के पास शिल्पग्राम रोड स्थित एक होटल को मेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. होटल की ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल पहुंचा है. इससे हड़कंप मच गया. होटल मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता व अन्य जांच टीमें भी होटल पहुंची हैं. चप्पे चप्पे पर जांच की जा रही है. इसके अलावा ईमेल के स्रोत और धमकी देने वाले की जानकारी भी जुटाई जा रही है.