आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल सहित तीन अरेस्ट।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना खंदौली क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, बदमाशों के फायरिंग करने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दो बदमाश घायल हो गए, पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट करने के साथ ही उनके पास से अपाचे सहित दो मोटर साइकिल, तमंचे, कारतूस जब्त किए हैं।
बदमाशों ने की थी लूट
पुलिस ने भटपुरा सहपउ हाथरस के रहने वाले राहुल पुत्र जयपाल सिंह , हरिया उर्फ हरिश्चंद्र उर्फ़ हरजीत पुत्र मांगेलाल और पवन पुत्र पूरन सिंह को अरेस्ट किया है। पूछताछ में सामने आया है कि तीनों बदमाशों ने किरावली और मथुरा में लूट की थी।