आगरालीक्स…. आगरा में होली पर तीन दिन बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल, आदेश हुए जारी।

आगरा में होलिका दहन सात मार्च को होगा और आठ मार्च को होली खेली जाएगी। शासन स्तर से सात और आठ मार्च की होली पर छुटटी घोषित की गई है। वहीं, नौ मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित हुआ है। इस तरह होली पर सात से नौ मार्च तक तीन दिन की छुटटी रहेगी।
तीन दिन बंद रहेंगे 12 वीं तक के स्कूल
डीआईओएस मनोज कुमार के अनुसार, आगरा में कक्षा 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की तीन दिन की छुटटी रहेगी। सात से नौ मार्च तक होली पर स्कूल बंद रहेंगे।
बोर्ड परीक्षाएं भी हो जाएंगी समाप्त
इस बार बच्चे जमकर होली खेलेंगी, यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी होली से पहले समाप्त हो जाएंगी। ऐसे में तीन दिन की होली की छुटटी पर बच्चे जमकर मस्ती करेंगे।