लखनऊलीक्स… यूपी विधानसभा का बजट सत्र का समापन। सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित। ग्रुप फोटो में सीएम योगी व सपा नेता अखिलेश यादव पहली लाइन में बैठे।
बजट सत्र के समापन पर विधानसभा परिसर में फोटो सेशन कराया गया। इस मौके पर सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत भाजपा, सपा और निर्दलीय समेत तमाम विधायक मौजूद रहे।
विधायक होली मनाने अपने जिलों को रवाना
फोटो सेशन के बाद होली का पर्व मनाने के लिए अधिकांश विधायक अपने-अपने जिलों में लौट गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने होली की शुभकामनाओं के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।