Agra News: Three generations together celebrated New Year and Makar Sankranti…#agranews
आगरालीक्स…मन को बच्चा और दिल को बच्चा बनाकर किया. तीन पीढ़ियों ने एक साथ मनाया न्यू ईयर और मकर संक्रांति सेलिब्रेशन
स्पाइसी शुगर संस्था ने की पिकनिक पार्टी
न उम्र की कोई सीमा और न ही कोई रिश्तों की बंदिश। थीं तो बस खुशियां और सेलीब्रेशन। जहां मां-बेटी और सास बहू ही नहीं बल्कि पोते पोती भी एक साथ इंजॉय करते नजर आए। विजय नगर कालोनी स्थित स्पोर्ट्स बज में आयोजित स्पाइसी शुगर संस्था के तीन पीढ़ियों के एस साथ न्यू ईयर सेलीब्रेशन (पिकनिक पार्टी) में कुछ ऐसा की खुशियों से भरपूर नजारा था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सभी सदस्याओं का स्वागत कर किया। कहा कि खुशियों को सेलीब्रेट करना है तो पहले मन को सच्चा और दिल को बच्चा बना लेना चाहिए। सभी सदस्याओं को नव वर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। अन्ताकक्षरी में जहां वो चांद खिला वो तारे हंसे ये रात अजब मतवाली है… और प्यार हुआ इकरार हुआ… जैसे रफी, लता व मुकेश के ब्लैक एंड व्हाइट गीतों की सादगी थी तो वहीं मैं तो रस्ते में जा रहा था… और दम मारो दम… जैसे गीतों की मस्ती भी। मस्ती भरे टीमों के नाम (फट्टू, गोलमाल, धांसू, चकाचक, हुनरबाज, बिंदास, अफलातून, झकास) भी सार्थक होते नजर आए जब सदस्याओं ने बिंदास और मस्ती भरे मन से हर खेल में भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चांदनी ग्रेवर, पावनी सचदेव, अभा सरीन, अकला बंसल, तनूजा मांगलिक, सिमरन अवतानी, बीना सचदेव, निधि वाधवा, रीता जग्गी, मीनू, मिनी डेंग, स्वाती अग्रवाल, पायल दुल्हानी, सोनाली खंडेलवाल, मनी, चुग, रेनू लाम्बा, पूजा ओबरॉय, गरिमा हेमदेव, ऋतु मल्होत्रा, नीरू सचदेव आदि मौजूद थीं।