आगरालीक्स…आगरा मथुरा में ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही थीं, जीआरपी ने तीन शातिरों को पकड़ा…मिला यात्रियों का लैपटॉप, मोबाइल
प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज व वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा द्वारा जारी निर्देशो की अनुपलना में रे.सु.ब, डिटेक्टिव विंग आगरा द्वारा जी.आर.पी.मथुरा के साथ मुखविर खास की सूचना पर संयुक्त रूप से 03 अंतर राज्य शातिर चोरों को एक लैपटॉप एवम 3 अदद मोबाइल फोनों के साथ मथुरा ज स्टेशन के 3rd एंट्री के बाहर शोचालय के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों द्वारा बताया गया कि उक्त समान को उन्होंने पूर्व में मेवाड़ एक्स और जी टी एक्स ट्रेनों से चुराया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- अजीत उर्फ भोंदू पुत्र महेंद्र, उम्र 19 वर्ष निवासी दाऊजी रोड थाने के पीछे हबुदा कलोनी थाना राया , जिला मथुरा उत्तर प्रदेश।
02) कृष्णा पुत्र स्व0 वीरपाल, उम्र 19 वर्ष निवासी पता उपरोक्त - चंद्रभान उर्फ भोलू पुत्र बीरेंद्र सिंह तोमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी छिमका गोहद चौराहा थाना गोहद चौक जिला भिण्ड, मध्य प्रदेश।
बरामदगी
- एक लैपटॉप HP कंपनी
- 03 अदद स्मार्ट फोन
कुल कीमत करीब 65000/- रुपए