आगरालीक्स…दो साल से गायब पत्नी और इकलौते बेटे की तलाश में युवक दर—दर भटक रहा था…अब जाकर दोनों मिले, लेकिन देखते ही युवक के टूट गए सपने…
आगरा रीजन के मैनपुरी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक के सपने पलभर में टूट गए. दो साल पहले इकलौते बेटे के साथ गायब हुई पत्नी की तलाश में युवक दर—दर भटक रहा था. हर जगह उन दोनों की तलाश की. दो साल बाद अब जाकर युवक को अपनी पत्नी और बेटा मिले लेकिन जब युवक ने देखा तो पता चला कि पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है और उसके दूसरी शादी से एक बेटा और भी है. निराश पति ने एसपी से मामले की शिकायत की है और अपने बेटे की मांग की है.

ये है मामला
मामला कोतवाली के मोहल्ला बागवान की है. यहां दयानंद रहता है जो कि एक मिठाई की दुकान पर काम करता है. दो साल पहले 8 मार्च को दयानंद की पत्नी निशा और इकलौता बेटा रितिक अचानक लापता हो गए थे. दयानंद ने दोनेां की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. 9 मार्च को उसने गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस भी जांच कर रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चला.
लेकिन दयानंद लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में इधर से उधर भटक रहा था. कुछ समय पहले उसे पता चला कि उसकी पत्नी और बेटा बिछवां थाना क्षेत्र के गांव मुगरौरा में है. यह जानकारी मिलते ही वो बहुत खुश हो गया और तुरंत वहां पहुंच गया लेकिन यहां उसे पता चला कि पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति से शादी कर ली है और वह उसके एक बच्चे की मां भी बन चुकी हे. यह पता लगते ही उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई. निराश होकर वह घर वापस लौट आया और अब एसपी से अपने इकलौते बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है.