आगरालीक्स…आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास एक्सीडेंट में तीन साल के बच्चे की मौत. कार ने मारी टक्कर. बाइक सवार दादी और चाचा घायल
आगरा में शनिवार शाम को एक और बड़ा हादसा हो गया. थाना सिकंदरा अंतर्गत गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हाइवे पर रेनबो हॉस्पिटल के सामने हादसे में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में बच्चे की बाइक सवार दादी और चाचा घायल हो गए हैं. बाइक को कार ने टक्कर मारी, जिससे बाइक से गिरकर बच्चे की मौत हो गई. बच्चे का नाम कार्तिक बताया गया है. हादसे में दादी और चाचा भी घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है.
घटना देर शाम करीब 8 बजे की बताई गई है. खबर से संबंधित अभी पूरा अपडेट लिया जा रहा है.