आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर दर्दनाक हादसा. बाइक सवार दो युवकों की बाइक को ट्रक ने रौंदा. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
आगरा में शनिवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया. ग्वालियर हाइवे पर गांव बाद पुल के पास शनिवार शाम को एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें एक छात्र भी था जो कि परीक्षा देकर वापस घर जा रहा था. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. किसी तरह लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया.

शाम साढ़े चार बजे की घटना
घटना शाम साढ़े चार बजे की बताई गई है. थाना सैयां के गांव सिकंदरपुर में रहने वाला 17 साल का आशु पुत्र गब्बर सिंह बीएससी एग्रीकल्चर का स्टूडेंट है. वह शनिवार शाम को आगरा से परीक्ष देकर अपने घर 20 साल के प्रमोद पुत्र मुंशीलाल निवासी सिकंदरपुर के साथ बाइक से घर लौट रहा था. बाद गांव से आगे ओवरब्रिज पर इनकी बाइक को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और दोनों बाइक सवार युवकों को रौंद दिया. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया. मौके पर महिलाएं भी आ गईं.
इधर सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गईे. पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्अम के लिए भिजवाया. पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.