आगरालीक्स आगरा की अटलपुरम टाउनशिप के 518 प्लाट में एमआईजी, एचआईजी, सुपर एचआईजी प्लॉट की बुकिंग के लिए आज अंतिम दिन, 20 जनवरी को निकलेगी लॉटरी। ( Agra News: Today last date for booking plot in Atalpuram#Agra)
एडीए द्वारा 138 हेक्टेयर में ग्वालियर रोड पर ककुआ व भांडई में विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण में फेज वन के सेक्टर-1, 2 व 3 के आवंटन किए जा चुके हैं। दूसरे चरण में फेज टू के सेक्टर चार, पांच, छह व सात 156 एमआईजी-3, 214 एचआइजी और 148 सुपर एचआईजी सहित 518 आवासीय भूखंडों के 518 आवासीय भूखंडों के पंजीकरण के लिए 21 नवंबर से आनलाइन बुकिंग चल रही है।
20 जनवरी को निकलेगी लॉटरी
भूखंडों के आवंटन के लिए 22 दिसंबर तक जनहित https://janhit.upda.in एवं एडीए पोर्टल www.adaagra.org.in पर न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पांच जनवरी को त्रुटिसुधार के लिए आवेदकों की सूची एडीए कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। 12 जनवरी तक आवेदक त्रुटि सुधार कर सकेंगे। 20 जनवरी को लाटरी से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
सेक्टर-4, 235
सेक्टर-5, 63
सेक्टर-6, 14
सेक्टर-7, 206