आगरालीक्स…आगरा की एंटी नारकोटिक्स ने एटा में पकड़ा 25 लाख का कोडीन सीरप. 47 पेटी में रखा हुआ था. चार अरेस्ट
पूरे प्रदेश में इस समय कोडीन सीरप का मामला छाया हुआ है. अब आगरा की नारकोटिक्स टीम ने एटा में से प्रतिबंधित कोडीन सीरप को बरामद किया है. टीम ने चार शातिरों को भी अरेस्ट किया है. प्रतिबंधित कोडीन सीरप 47 कार्टून में भरा हुआ था. इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये के करीब बताई गई है. इसके अलावा 5 मोबाइल, 3900 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त टाटा गाड़ी और एसेंट कार भी बरामद की है.आगरा की एंटी नारकोटिक्स टीम ने अलीगंज थाना पुलिस के साथ रविवार को संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. थाना क्षेत्र के नगला गोदाम में से नारकोटिक्स टीम ने 47 पेटी कोडीन सीरप पकड़ा है. यह गोदाम तंबाकू का है. फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से अरेस्ट किया है. कार्रवाई की जा रही है.