आगरालीक्स…सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज कमी दर्ज की गई है। तेजी के चलते बाजार भी सुस्त चल रहा है। जानिये आज के रेट।
तेजी के चलते खरीद-फरोख्त पर असर

सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में तेजी के असर के चलते बाजार में खरीद-फरोख्त पर भी असर पड़ा है। बाजार में सुस्ती छाई हुई है।
सर्राफा बाजार में आज यह रहे भाव
सर्राफा बाजार में कई दिन की तेजी के बाद आज 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 55,957 रुपये पर है, जिसमें कल की अपेक्षा 185 रुपये की कमी आई है। कल सोना 56 हजार रुपये के पार चला गया था। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 68.200 पर चल रही है। चांदी में 1171 रुपये की कमी आई है।
वायदा बाजार में आज रहा नरमी का रुख
वायदा बाजार में भी आज नरमी का रुख रहा। दोपहर तक सोना 55,446 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। इसमें 177 रुपये की कमी आई है, जबकि एक किलो चांदी के भाव भी कम हुए हैं, चांदी किलो 68.275 रुपये के आसपास बनी हुई थी।
ज्वैलरी के 05-1- 2023 रेट
फाइल गोल्ड 999 5596 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5461 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4980 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4533 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3609 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।