आगरालीक्स…. आगरा में कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए कक्षा नौ से 12 वीं के छात्रों के लिए भी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश। जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल।

आगरा में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है, तापमान में गिरावट के साथ ही धूप भी नहीं निकल रही है। सर्दी के चलते आगरा में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए 7 जनवरी तक स्कूल बंद किए गए थे लेकिन कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के आदेश दिए गए थे।
12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद
डीएम नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों के लिए भी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। अब कक्षा 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल सात जनवरी तक बंद रहेंगे।
नौ जनवरी से खुलेंगे स्कूल
जिले के कक्षा 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल अब नौ जनवरी को खुलेंगे। डीएम के आदेश के बाद सात जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं, आठ जनवरी को रविवार है। ऐसे में अब 12 वीं तक के स्कूल नौ जनवरी सोमवार को खुलेंगे।
