Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Today was Full Rainy Day in Agra. Temperature reduced to 5 degree Celsius…know the forecast#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Today was Full Rainy Day in Agra. Temperature reduced to 5 degree Celsius…know the forecast#agranews

126

आगरालीक्स…आगरा में आज फुल रैनी डे रहा. बारिश से एक ही दिन में गर्मी गायब. तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक हो गया कम. आने वाले तीन दिन इसी तरह की बारिश के…जानें मौसम का अपडेट

आगरा में आज का दिन फूल रैनी डे रहा. सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है. सूर्य देवता ने तो आज दर्शन भी नहीं दिए. रिमझिम बारिश ऐसी हुई, जैसी सावन के महीने में भी नहीं हुई. बारिश के कारण गर्मी तो ऐसा लगा जैसे गायब ही हो गई हो. लोगों को आज फुल बाजू के कपड़े तक पहनने पड़ गए. खासकर बच्चों को इस बदलते मौसम से बचाने के लिए लोग फुल बाजू के कपड़े पहना रहे हैं. सुबह से हो रही बारिश से कई जगह जलभराव तो हुआ लेकिन वो इतना अधिक नहीं था कि लोगों को कोई परेशानी हुई हो.

सुबह से हो रही बारिश के कारण एक ही दिन में आगरा का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीते कुछ दिन पहले 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक था. वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये अभी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. आज रात को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार बारिश अभी तीन दिन और होगी. आज बुधवारा को जिस तरह की बारिश हुई है वैसे ही बारिश आने वाले तीन दिन और होगी. भारी बारिश की भी संभावना है. इसके कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!