आगरालीक्स…. आगरा में बारिश के बाद कॉलोनी, अपार्टमेंट, घर, आफिस में सांप निकल रहे हैं, सांप निकलने पर रेस्क्यू के लिए टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क, क्लिक करें।
आगरा में सिरौली स्थित किशोर न्याय बोर्ड से दो मॉनिटर लिज़र्ड ;गोह, जिला जेल परिसर, खंदारी से एक विषैला कॉमन क्रेट सांप और राजा मंडी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से रेड सैंड बोआ सांप ये कुछ दिलचस्प रेस्क्यू वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा हाल ही में किए गए हैं।

इस नंबर कर सकते हैं सपंर्क
आगरा में मानसून की वर्षा के साथ ही साथ सरीसृपों की भी बारिश हो रही हैए जिसके परिणामस्वरूप वाइल्डलाइफ एसओएस की हेल्पलाइन .9917109666 पर कुछ बहुत ही दिलचस्प सरीसृपों की खबरें प्राप्त हो रही हैं!
ऐसी ही घटनाओं में वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट को सिरौलीए ग्वालियर रोडए आगरा स्थित किशोर न्याय बोर्ड के अंदर एक नहीं बल्कि दो मॉनिटर लिज़र्ड ;गोहद्ध के बारे में जानकारी मिली। जहां एक गोह को स्टाफ रूम में देखा गया थाए तो वहीँ दूसरी को शौचालय के अंदर। दोनों गोह को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया।
इसके तुरंत बादए टीम को खंदारी स्थित जिला जेल परिसर के अंदर दीवार के छेद में एक सांप के बारे में फोन आया। टीम ने पुष्टि की कि वह सांप कॉमन क्रेट था. कॉमन क्रेट देश में पाए जाने वाले जहरीले सांपों की श्बिग 4श् प्रजातियों में से एक है। संकटग्रस्त सांप को सुरक्षित निकालने और रेस्क्यू करने में टीम को लगभग एक घंटे का समय लगा।