आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश का पूर्वानुमान फिर हुआ फेल. बादल छाए पर बारिश नहीं हुई. कल की अपेक्षा आज तापमान बढ़ा. जानें मौसम का अपडेट…
आगरा में शुक्रवार को जहां बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और पूरा दिन रिमझिम बरसात का सा रहा तो वहीं शनिवार को एक बार फिर मौसम की बेरुखी आगरा को देखनी पड़ी. सुबह के समय बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. कहीं—कहीं एकाध जगह कुछ ही मिनट के लिए बूंदाबांदी जरूर हुई. लेकिन जैसे जैसे दिन निकलता गया, वैसे—वैसे मौसम में उमस छाने लगी. दोपहर के समय धूप भी निकली जिसके कारण एक बार फिर से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा. इसके कारण आगरा के तापमान में कल की अपेक्षा आज फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार और सोमवार को बारिश के पूरे आसार बन रहे हैं. बारिशहोती है तो इसेस तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.