Friday , 24 April 2026
Home आगरा Agra News: Tomorrow, the graphical publication of Special Intensive Revision (SIR) of Assembly Electoral Rolls will take place…#agranews
आगरा

Agra News: Tomorrow, the graphical publication of Special Intensive Revision (SIR) of Assembly Electoral Rolls will take place…#agranews

393

आगरालीक्स…आगरा में कौन—कौन हैं मतदाता, कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया..प्रशासन कल करेगा मतदाता सूची का प्रकाशन..जानें कहां—कहां जाकर देख सकते हैं लिस्ट. नाम शामिल करने का मौका भी मिलेगा

एसआईआर को लेकर भरे गए गणना प्रपत्रों के बाद अब प्रशासन की ओर से मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है. अपर जिलाधिकारी नगर /उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा.

इन स्थानो पर लगाई जाएगी सूची
इस सूची का प्रकाशन सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जायेगा.

नये मतदाताओं को नाम शामिल करने का मिलेगा एक महीने का समय
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे पात्र नागरिक जो अर्हता तिथि 01-01-2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे अथवा कर चुके हैं. ऐसे पात्र नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आलेख्य प्रकाशन अवधि दिनांक 06-01-2026 से 06-02-2026 तक मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी को कार्य अवधि में निर्धारित फार्म-6, 6ए, 7, 8, भरकर प्राप्त करा सकते हैं. ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुँचकर फार्म-6 निःशुल्क प्राप्त कर, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा. साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं वह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Demand to Exempt Agra Principals from Census Duty…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रधानाचार्यों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग. अपर...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

आगरा

Agra Live News: Agra’s Kshetra Bajaja Committee receives its 18th air-conditioned coffin as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 18वां एसी ताबूत....

आगरा

Agra Live News: The Shri Adinath Panchkalyanak Mahotsav has commenced at MD Jain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन में शुरू हुआ श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव. जैन...

error: Content is protected !!