यूपीलीक्स…मां ने अपनी ही शादीशुदा बेटी को मार डाला और दामाद को पहुंचा दिया जेल. बेटी के ससुर के साथ थे अवैध संबंध…मर्डनर का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी के कासगंज से मर्डर का पुलिस ने एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा किया है. 26 दिसंबर को मिली विवाहिता की लाश के बाद जांच कर रही पुलिस ने इस हत्याकांड का जो खुलासा किया है वो हैरान करने वाला है. विवाहिता की हत्या उसकी मां और ससुर ने मिलकर की थी. यही नहीं मां ने बेटी को मारने के बाद दामाद को हवालात पहुंचा दिया. विवाहिता की मां और उसके ससुर के बीच अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी विवाहिता को हो गई थी. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है.
घटना 26 दिसंबर की है. कासगंज के थाना सुन्नगढ़ी में एक महिला शबनूर का शव सड़क किनारे मिला था. शबनूर की मां यासमीन ने दामाद जाविर और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब इस मामले की परत दर परत जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आते गए. पुलिस ने बताया कि मृतका की मां यासमीन को पकड़ा गया और उससे कड़ी पूछताछ की गईतो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. यासमीन के अपने समधी रहीस अहमद के साथ अवैध संबंध थे. शबनूर को इसकी जानकारी हो गई थी और वो इसका विरोध कर रही थी. शबनूर ने धमकी दी थी कि वह यह बात अपने पति को बता देगी. इसलिए यासमीन ने रहीस केसाथ मिलकर बेटी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 25 दिसंबर की रात को रहीस ने शबनूर की हत्या कर दी और शव को बम्बे की पटरी पर फेंक दिया. पहचान छुपाने के लिए और लूट की घटना दिखाने के लिए रहीस ने शबनूर के जेवर भी उतार लिए थे.
पुलिस ने रहीस को भी अरेस्ट कर लिया है. दहेज हत्या की धाराएं हटाकर हत्या और साजिश समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ दी गई है.