आगरालीक्स…आगरा की आज 8 अप्रैल की मुख्य 10 खबरें पढ़ें. एमएलसी चुनाव को मतदान कल. तीन करोड़ का गांजा पकड़ा तो पानी न आने पर महिलाओं का फूटा आक्रोश. कोरोना का कोई केस नहीं मिला और स्कूलों का टाइम बदलने की मांग

- आगरा में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, इससे कई क्षेत्रों में पानी न आने से लोगों का सब्र टूटने लगा है। लोहामंडी क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति न होने पर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाएं खाली बर्तन और रस्सी लेकर सड़क पर आ गईं।
- आगरा में कोरोना का कोई नया केस मिला है। एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ है। इससे कोरोना के एक्टिव केस तीन है।
- आगरा—फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शनिवार 9 अप्रैल को आगरा के 16 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा. एमएलसी चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों में टक्कर हैं. इसमें भाजपा की ओर से विजय शिवहरे, सपा की ओर से दिलीप यादव के अलावा आंबेडकरी हसनूराम, विमल और प्रवीन कुमार शामिल हैं.
- आगरा में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर आनंद ओझा भोजपुरी फिल्म के हीरो बन गए हैं. शुक्रवार को इनकी फिल्म ‘कुंभ निवास’ रिलीज हुई है जिसमें आनंद ओझा ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म में उनके अपॉजिट एक्ट्रेस अंजना सिंह हैं. आगरा के भगवान टाकीज में ये फिल्म लगी है.
- आगरा में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवती ने अपने दोस्त पर धोखाधड़ी से पैथोलॉजी में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि रेप के बाद उसने मोबाइल से फोटो खींचे है और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- आगरा के स्कूलों में गर्मी को देखते हुए सुबह की टाइमिंग तो सुबह 7 बजे कर दी गई है लेकिन दोपहर को जब बच्चे स्कूल से घर वापस लौटते हैं, उस समय हालत बेहद खराब होते हैं. भरी दोपहरी में तपिश के बीच बच्चों को स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है. इसको लेकर कई पेरेंट्स ने अपनी परेशानी आगरालीक्स से शेयर की हैं.
- ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि अगर बार-बार रूल्स तोड़ने की आदत है तो इसे बदल डालें, क्योंकि ऐसा करने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड भी हो सकता है।
- आगरा के थाना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रात को घर में चोरी करने घुसे चोर ने चोरी करने के बाद अकेली सो रही महिला को बुरी नीयत से दबोचने की कोशिश की लेकिन महिला ने किसी तरह शोर मचाकर और उसे लात मारकर हटाया. इस पर चोर वहां से भाग निकला. महिला के पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है.
- मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
- यूपी एसटीएफ को आगरा में गांजा तस्करी को लेकर बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ ने आगरा के बाह में पुलिस की मदद से एक 10 चक्का ट्रक से 12 कुंतल गांजा बरामद किया है. यह गांजा रुई से भरे ट्रक में छुपाकर ओडिशा से राजस्थान के डींग को ले जाया जा रहा था. पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है.